फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम देखकर एडीजी ने कप्तान से कहा सुधार करो

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में रोजाना जाम लगने का मामला डीजीपी सुलखान सिंह तक पहुंच गया है। बुधवार को भी शहर में भीषण जाम लगा। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने जाम की समस्या को लेकर मीटिंग में भी नाराजगी जताई। एसएसपी मंजिल सैनी को ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, घंटाघर व दिल्ली रोड पर जाम से जूझ रहे लोग पुलिस को कोस रहे थे। लेकिन पुलिस को इसकी कोई फिक्र नहीं थी। अपने कार्यालय में जोन के एसएसपी की मीटिंग ले रहे एडीजी प्रशांत कुमार ने शहर के इस रोजाना के जाम पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि डीजीपी के सख्त निर्देश हैं कि जाम से निजात दिलाना पुलिस का पहला दायित्व हैं। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित होते है। जिस पर एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द बड़ा प्लान लागू किया जा रहा है। शहर को तीन भागों में बांटकर तीन सीओ को लगाने की तैयारी है। जाम से निपटने के लिए थाना पुलिस को भी लगाया जाएगा।
अपराध नियंत्रण पर काम करें
एडीजी जोन ने बैठक में कहा कि मेरठ में स्नैचिंग, छेड़छाड़, जेल से धमकी मिलने और यूपी-100 की शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही है। बावरिया गैंग भी सक्रिय हो गया है। पुलिस पर हमले हो रहे हैं। पुलिस और पब्लिक में अच्छा समन्वय भी नहीं है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की जरूरत है। एसएसपी मेरठ ने कहा कि छेड़छाड़ और स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। जल्द काबू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी रोमियो अभियान का गठन
एसएसपी ने बताया कि बुधवार को एंटी रोमियो अभियान का दोबारा से गठन किया है। इसकी जिम्मेदारी ट्रेनी महिला सीओ को दी है। बृहस्पतिवार से स्कूल और बाजार में एंटी रोमियो की पुलिस टीम घूमेगी। मनचलों की धरपकड़ भी की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
- जोन मीटिंग में बोले, जाम से निजात दिलाना पुलिस का पहला दायित्व
- रोजाना जाम की समस्या पर डीजीपी दे चुके सख्त निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें