वंडर सिटी कलोनी के सामने हुआ हादसा
अमर उजाला।
कंकरखेड़ा । बाइक से घर लौट रहे एक चिकित्सक को एनएच 58 पर कार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजवीर सिंह (48) पुत्र कालू राम निवासी थाना परतापुर गांव मोजीकपुर गांव में क्लिनिक चलाता था। बुधवार को अपनी बाइक से कंकरखेड़ा के गांव दायमपुर अपनी बुआं के घर आ रहा था कि इस बीच जब वह वंडर सिटी कलोनी के सदामने पहुंचा तो सामने आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परिजनों में मचा कोहराम
राजवीर के सड़क हादसे में मरने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि राजवीर शादीशुदा था। उसके मनु व लव नाम के दो बेटे हैं। पत्नी रजनी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजीवर ने हैलमेट भी नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगी थी। हैलमेट पहने होता तो शायद जान बच जाती।