फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, रामकथा आज से

Mon, 15 Jun 2026 08:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
खरखोदा में श्री राम कथा से पहले कलश यात्रा निकालते हुए (संवाद)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे में मंगलवार से लालू चेयरमैन फार्म हाउस पर शुरू होने वाली श्रीराम कथा से पूर्व सोमवार को कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1100 महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कलश यात्रा का शुभारंभ कथा व्यास श्री शांतनु महाराज ने किया। कलश यात्रा के आयोजक अजय त्यागी और उनकी धर्मपत्नी सहित करीब 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा में बैंड बाजे कर्ण प्रिय धुन बजाते चल रही थी। यात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्ले से होती हुई वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम के आयोजक अजय त्यागी ने बताया कि कथा में मेरठ सहित आसपास के जिले और अन्य प्रदेशों से भी लोग शामिल होंगे। जिसको लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों को निमंत्रण पत्र सौंपे हैं। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से 50 वाहन लगाए गए हैं, जो लोगों को सुबह लेकर आएंगे तथा शाम को वापस उनके स्थान पर छोड़ेंगे। इसी प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत फॉर्म हाउस में ही मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन व ध्वजारोहण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें