बर्थडे पार्टी का आयोजन ट्रांसलेम कॉलेज के निदेशक पशु प्रेमी डॉ. शमीम अहमद ने किया। सुबह में अनेक स्थानों पर भंडारे किए गए। शाम को सेंट बर्नार्ड प्रजाति के पालतू कुत्ते एलेक्स का 11 किलो का केक काटा गया। परिसर को गुब्बारों, लाइटों से सजाया गया। शिवरंजनी एंटरटेनर ग्रुप के कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान लक्की ड्रा भी निकले गए। इसमें पहले विनर को रेफ्रिजरेटर दिया गया। पशुप्रेमियों ने गानों पर खूब आनंद लिया। सभी को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। डिनर में 40 से अधिक व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया।
एलेक्स का शीशे का घर, एसी भी लगा
पशु प्रेमी ने कॉलेज परिसर में एलेक्स के लिए शीशे का घर बनाया हुआ है। इसमें बेड, गद्दे से लेकर ऐसी, पंखे तक की सुविधा है। शादियों में हीटर का प्रयोग किया जाता है। परिसर में झूले से लेकर फाउंटेन, कॉटेज और पूल है। एलेक्स के अलावा खरगोश, मछलियां, कबूतर सहित कई पक्षी रहते हैं।
कोविड में सड़क पर लावारिश मिला था एलेक्स
डॉ. शमीम अहमद बताते हैं कोविड के समय सेंट बर्नार्ड प्रजाति का कुत्ता लावारिश हालात में मिला था। वह बुरी तरह से घायल था। वह उसे अपने साथ ले आए और उसका उपचार किया। उसका नाम एलेक्स रखा। वर्तमान में गाय, कुत्ते, पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। इस कार्य में उनकी टीम पूरा सहयोग करती है।
करीब 10 राज्यों से मेहमान पहुंचे
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि बर्थडे पार्टी में करीब 10 राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से मेहमान पहुंचे। वहीं, गंगानगर की दादा-दादी आश्रम की संचालिका नम्रता शर्मा और बुजुर्ग पहुंचे। सभी लोग गिफ्ट लेकर आए। डॉ. शमीम के मुताबिक पार्टी में 400 से अधिक पशु प्रेमियों ने शिरकत की।