एसपी ग्रामीण मोदीनगर अरविंद कुमार मौर्य ने दुष्कर्म की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत और दुष्कर्म की बात स्पष्ट हो पाएगी। किशोरी की कॉल डिटेल भी निकाली गई है, जिसमें कई युवकों से उसकी निरंतर बातचीत होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दूसरे बिंदुओं पर जांच कर रही है।
लाश मिलने पर लापरवाह थी पुलिस
शुक्रवार सुबह 11 बजे ही छात्रा की लाश परतापुर के जंगल में मिल गई थी। दोपहर को वायरलेस सेट पर मेरठ जोन के सभी जिलों को जानकारी दी गई थी। मोदीनगर पुलिस ने 12 घंटे बाद आधी रात परतापुर पुलिस से संपर्क किया। जबकि मोदीनगर परतापुर से सटा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदीनगर पुलिस इस मामले में कितनी गंभीर थी। लाश बरामद होने पर पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। इसके चलते थानेदार और सीओ पर कार्रवाई हुई है।
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि एसएचओ को सस्पेंड और सीओ को हटा दिया है। छात्रा के हत्यारोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी जेल में होंगे। पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/