फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 109 साधकों ने लिया जोड़ों के दर्द निवारण शिविर में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला द्वारा सूर्य पैलेस कॉलोनी में सात दिवसीय जोड़ों के दर्द निवारण शिविर का आयोजन मंगलवार को हुआ। शिविर के तीसरे दिन 109 साधक और साधिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने मंच संचालन किया। उन्होंने कंधों, हाथों और पैरों के जोड़ों के दर्द के लिए सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। ताड़ासन, त्रिकोणासन, कोनासन, वक्रासन, उष्ट्रासन, मार्जार आसन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन और मकरासन का अभ्यास भी कराया गया। जिला कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने गहरे लंबे श्वास, अनुलोम-विलोम और शीतली प्राणायाम का अभ्यास कराया। क्षेत्रीय प्रधान राधेश्याम गुप्ता ने भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भोजन कैसा, कितना, कब और किस समय लेना चाहिए। शिविर में कॉलोनी अध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष दीप रस्तोगी, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, वीरेंद्र बंसल, रितु मित्तल, रजनी गुप्ता और अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें