फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तीन बच्चों सहित किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चों के साथ किया आत्मदाह
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव उमरपुर में पति से हुई अनबन के बाद महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार मचने व घर से धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनों बच्चों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी जब्बार गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ा फेरी का काम करता है। घर पर जब्बार की पत्नी नसीमा (32) चार बच्चे अनस (9), बेटी आयशा (6), ईरा (2) और छोटे बेटे अर्श (01) के साथ रहती है। जब्बार अधिकांश समय अहमदाबाद में ही रहता था, जो महिला को घर खर्च के लिए काफी कम रुपये भेजता था। इसे लेकर दंपती के बीच अनबन रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नसीमा ने घर के बाहर खेल रहे अनस, आयशा और ईरा को अंदर बुलाया और मेन गेट बंदकर एक कमरे में ले गई। वहां उसने बच्चों के साथ खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। अर्श उस समय अपने दादा-दादी के पास था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को शाहपुर पीएचसी व महिला को बुढ़ाना सीएचसी भेज दिया। ग्राम प्रधान अथहर हसन ने बताया कि जब्बार को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना से उमरपुर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें