फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घर-दुकान रखा गिरवी, कैसे दें किश्त, आने लगे नोटिस’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘घर-दुकान रखा गिरवी, कैसे दें किश्त, आने लगे नोटिस’
विज्ञापन

डीएम से मिले दवा व्यापारी, कहा - हरीओम आनंद के दिए चेक भी नहीं हुए कैश, सता रहा मुकदमे का डर
आनंद अस्पताल पर 12.85 करोड़ के बकाये का मामला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिसिन एंड सर्जिकल हॉस्पिटल सप्लाई एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी से मिले और आनंद अस्पताल प्रबंधन पर बकाया 12.85 करोड़ नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जो चेक दिए गए थे, वह भी बैंक में पैसे न होने के कारण कैश नहीं हो सके हैं। ज्ञापन में 80 व्यापारियों की सूची संलग्न की है, जिनका बकाया है। जिलाधिकारी ने एसएसपी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
कलक्ट्रेट पहुंचे दवा व्यापारियों ने कहा कि गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोरों पर 80 व्यापारियों का पिछले करीब 8 माह से 12.85 करोड़ रुपये बकाया है। वे अपने बकाया पैसों को मांगने के लिए जब स्टोर के मालिक (हरीओम आनंद, पत्नी मीना आनंद और बेटी मानसी आनंद) के पास जाते हैं, तो वे झूठे आश्वासन देते हैं। कुछ व्यापारियों ने बैंक लोन व बैंक लिमिट लेकर अपना कार्य चला रखा है। बैंक लोन व बैंक लिमिट में उन्होंने अपनी दुकान व घर भी गिरवी रख रखा है। आनंद अस्पताल से पैसा न मिलने की वजह से बैंक का लोन व लिमिट की किस्त देने में असमर्थता हो रही है। बैंक वालों ने भी अपना पैसा वापस न आते देख मकानों व दुकानों पर नोटिस जारी कर दिए हैं। व्यापारियों ने कहा कि कुछ समय पहले हरीओम आनंद ने चेक दिए थे, जो कि खाते में पर्याप्त धन न होने के कारण बैंक ने वापस कर दिए। इस दौरान अध्यक्ष नीरज तोमर, उमेश चौधरी, रोहित महाजन, राज कुमार आनंद, राज कुमार, प्रवीण दुआ, अनिल सेठिया, राहुल कर्णवाल, नितिन गुप्ता, राजीव मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने का डर, मेरठ से जाने की आशंका
दवा व्यापारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि अगर वह अपने पैसे मांगते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। साथ ही आशंका है कि हरीओम आनंद का परिवार बिना भुगतान किए मेरठ छोड़कर जा सकता है। लिहाजा सेल डीड अथवा इकरारनामा पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा दवा व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनका पिछला भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वह आनंद अस्पताल के मेडिकल स्टोरों को दवा सप्लाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सबका पैसा देंगे और मेरठ में ही रहेंगे : मानसी आनंद
हरीओम आनंद की बेटी मानसी आनंद का कहना है कि हम सबका पैसा देंगे और मेरठ में ही रहेंगे। जहां तक बात चेक देने की है, यह देते समय ही बता दिया गया था कि उनके पास अभी उतना पैसा नहीं है। जैसे-जैसे पैसा आता रहेगा, वह भुगतान करते रहेंगे। हम किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा रहे हैं। जो एफआईआर पहले दर्ज कराई गई है वह परेशान होने के बाद कराई है, जो कि जायज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें