फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज, स्ट्रीम की दुविधा को दूर करेगा एजूकेशन फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज, स्ट्रीम की दुविधा को दूर करेगा एजूकेशन फेयर
विज्ञापन

10 व 11 मई को सम्राट हैवंस में होगा आयोजन
देश के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी
मेरठ। छात्रों की जिज्ञासाओं, कॅरियर तथा एजुकेशन की राह से जुड़े तमाम सवालों के जवाब छात्रों को अमर उजाला ‘लक्ष्य 2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर’ में मिलेंगे। फेयर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका, प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों के बारे में बताया जाएगा। आयोजन 10 व 11 मई को होगा।
12वीं के बाद अब क्या? यह छात्रों के लिए बड़ा सवाल होता है। कौन से कालेज में एडमिशन लें? संबंधित स्ट्रीम के लिए कौन सा कॉलेज बेहतर है? कॉलेज फर्जी तो नहीं है? किस कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद कैरियर की राहें बेहतर तरीके से खुलेंगी। ऐसे ही तमाम सवालों छात्रों के जेहन में कौंधते रहते हैं। इन्हें के जवाब के लिए हर साल की तरह इस वर्ष भी युवा पाठकों की मदद के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2019 का आयोजन हो रहा है। आयोजन 10 व 11 मई को सम्राट हैवंस होटल गढ़ रोड में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। एजूकेशन फेयर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटीज से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है, यह जानकारी भी मिलेगी। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में भी फेयर में जानकारी दी जाएगी। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। ऑन स्पॉट कॅरियर गाइडेंस, आन स्पॉट एडमिशन व समस्याओें का समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, कॅरियर काउंसलिंग, पर्सेनेलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजूकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 8392946238 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें