सीसीएसयू की वेबसाइट पर फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ प्रोफेशनल की मुख्य सप्लीमेंट्री पाठ्यक्रमों के लिए आज से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इसके अलावा लेटरल इंट्री से बीपीटी, बीआरडीआई एवं बीएमएलटी पाठ्यक्रमों के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म बुधवार से भरे जाएंगे। इनकी भी अंतिम तिथि यही है।
सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में भरे 25 हजार फॉर्म
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में मंगलवार शाम तक 25261 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। यूजी सेमेस्टर में 10566 और पीजी सेमेस्टर में 10566 परीक्षा फार्म भरे गए हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल रखी गई है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट को यूनिवर्सिटी में जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।
तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम, बीएससी कृषि और बीएससी गृह विज्ञान के अलावा बीबीए, बीसीए, पांच वर्षीय एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिक न्यूट्रिशियन, एमजेएमसी, एमआईबी, एमपीईएस, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायो इनफॉरमेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी होम साइंस इंटीग्रेटिड, एमटेक, बीटेक-ईटीसी, एमबीए इन सीएस-सिविल के सम सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने मंगलवार को दिसंबर में हुई सेमेस्टर परीक्षा क कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी किया हैञ इनमें एमए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर सीबीएस, एमपीईएस प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमटेक बायोटेक पांच सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर शामिल है।
एमपीएड की परीक्षा आठ अप्रैल से
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में संचालित एमपीएड पाठ्यक्रम की मुख्य और भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाएं आठ मार्च से होंगी। एमपीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शाम की पाली में तीन से छह बजे के बीच होंगी। परीक्षा 23 अप्रैल तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी ने पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।