फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ मां भी सीख रहा कुश्ती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ मां भी सीख रहा कुश्ती के गुर
विज्ञापन

मेरठ। हौसला अगर कुछ कर गुजरने का हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनतीं। कुश्ती खिलाड़ी 32 वर्षीय नीतू शर्मा इन दिनों चौधरी चरण सिंह विवि के दारा सिंह कुश्ती हॉल में बेटे हिमांशु के साथ गुर सीख रही हैं। खास बात है जिला स्तर पर मां और बेटा दोनों पदक हासिल कर चुके हैं। जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों प्रतिभाग कर चुके हैं। दोनों का सपना एक दिन देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाने का है।
विज्ञापन

सिसौली गांव निवासी नीतू शर्मा की शादी 17 साल पहले गांधी आश्रम निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई। नीतू के दो बेटे हिमांशु शर्मा व हर्ष शर्मा हैं। दो साल पहले वह अपने 12 वर्षीय बेटे हिमांशु को विवि के कुश्ती हॉल में लेकर आई थी। जहां बेटे को कुश्ती सीखते समय उनके मन में कुश्ती खेल में किस्मत आजमाने का विचार आया। बेटे के साथ उन्होंने भी कुश्ती खेलना शुरू किया। नीतू शर्मा ने बताया शादी से पहले वो कुश्ती हॉल में घूमने आई थी। लेकिन उस समय किसी कारण कुश्ती ज्वाइन नहीं कर पाई। बेटे को कुश्ती हॉल में छोड़कर आई तो उनके मन में दोबारा कुश्ती खेल में आने का विचार आया। जिसके लिए प्रतिदिन बेटे के साथ विवि के कुश्ती हाल में आती हैं। कहा परिवार संभालने के साथ कुश्ती के लिए समय निकालना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। खेल के साथ वो हिमांशु की पढ़ाई का पूरा ख्याल रखती है। कोच जबर सिंह सोम ने बताया नीतू की मेहनत और लगन देखकर उसके बेटे हिमांशु में भी उत्साह भरा रहता है। जबकि कुश्ती प्रशिक्षण ले रही बेटियां और अन्य खिलाड़ी नीतू से प्रेरणा ले रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को वो विशेष प्रशिक्षण देते हैं। जिससे समय से वो घर पर जाकर अपने परिवार की भी देखरेख कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें