फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का मुखौटा, प्रियंका की पिचकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों को 20 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद
विज्ञापन

रंग, पिचकारी के साथ खाद्य सामग्री की जमकर हुई बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। होली पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रंग, पिचकारी ही नहीं खाद्य सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। घर पर मेहमानों के स्वागत से लेकर उपहार और बायने भी लोग खरीद रहे हैं। इस बार होली पर कारोबारियों को बाजार से 20 करोड़ से अधिक के व्यापार की उम्मीद है।
होली के लिए बाजार में सुंदर मुखौटे और पिचकारियां हैं। नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत अभिनेताओं की फोटो वाली टी-शर्ट दुकानों पर उपलब्ध है। होली पर राजनीतिक रंग भी चढ़ा हुआ है। पार्टी समर्थक अपने-अपने नेताओं वाली टोपी, मुखौटा, पिचकारी खरीद रहे हैं। सफेद रंग के कुर्ते, कुर्तियां, साड़ी, टीशर्ट, जींस और ट्राउजर की भी मांग है। महिलाओं के लिए सतरंगी दुपट्टे, पुरुषों के लिए सतरंगी जैकेट, टोपी और सतरंगी स्टोल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

हर्बल होली को बढ़ावा
पर्यावरण संरक्षण के साथ सेहत और सुरक्षा के प्रति भी लोग जागरूक हैं। इसका असर होली के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। बाजार में हर्बल रंग, हर्बल गुलाल और टेसू के फूलों की विशेष मांग है। बच्चों में कार्टून पिचकारी, खिलौनों और गन पिचकारी की मांग है। टैंक पिचकारी, पंप पिचकारी, बार्बी पैक भी बच्चों को लुभा रहा है। गुलाल स्प्रे, गुलाल बम, गुलाल स्टिक, गुब्बारे, गुब्बारा पंप, नीग्रो हेयर, रंगीन चश्मे, मॉडल मास्क, राजस्थानी पगड़ी, मलिंगा हेयर्स, बार्बी हेयर्स, कार्टून मुखौटे, रंगीन हेयर एक्सटेंशन की भी मांग है।
विज्ञापन

गुझिया, दहीवड़ों की खुशबू से महके घर
होली पर बनने वाले व्यंजनों की खुशबू से बुधवार को बाजार ही नहीं घर भी महक उठे। अवकाश होने के कारण महिलाओं ने घर पर ही व्यंजन बनाए। इसमें मावा गुझिया, मिठाइयां, सेव के लड्डू, बेसन के सेव, मूंग दाल का हलवा, दहीवड़े, मूंग दाल से कांजी वड़े, चीनी पगी गुझिया, सूजी की गुझिया आदि रहीं। इतना ही नहीं नमकीन मटर, नमकपारे, शक्करपारे, मठरी, मैथी मठरी, दाल के समोसे, दाल की कचौरियां, काजू समोसे और रोस्टेड नमकीन भी बनाया। घरों में होली के लिए कांजी का पानी तो पहले ही तैयार हो चुका है। सादा पानी के अलावा महिलाओं ने गाजर, चुकंदर और शलजम का पानी भी बनाकर तैयार कर लिया। ताकि होली तक कांजी का पानी बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें