- वसंत ऋतु के पहले दिन किया जा सकता है ऐतिहासिक प्रयोग
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बृहस्पतिवार को होली है और पृथ्वी का दिन-रात भी बराबर हो रहा है। मेरठ में इसका समय तड़के 3:28 बजे है। इसे खगोल विज्ञान की भाषा में वसंत ऋतु का पहला दिन कहा जाता है। तीन साल बाद यह 21 मार्च को हो रहा है। इस दिन सूरज की किरणें पृथ्वी पर सीधे 90 डिग्री पर होती हैं।
बुधवार को जिला विज्ञान क्लब से जुड़े विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी गई। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बताया कि 90 डिग्री पर एक सीधी छड़ खड़ी करें और दोपहर 12:26 पर जब सबसे छोटी परछाई आए तो उसका कोण नाप लें, जो कोण आएगा वही उस स्थान का अक्षांश होगा। ये प्रयोग सिर्फ बृहस्पतिवार को ही किया जा सकता है। साथ ही इस दिन पृथ्वी के किसी भी कोने पर खड़े होकर पृथ्वी की गोलाई नापी जा सकती है। इस प्रकार के प्रयोग ही जीवन के विज्ञान की समझ विकसित करने वाले व्यवहारिक प्रयोग हैं।