फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बपारसी पुल पर लखनऊ डिपो की रोडवेज बस से कुचलकर बुधवार को देर सायं बुलेट मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी रोडवेज चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गाजियाबाद के बुधाना निवासी अमरीश नेहरा ऊर्फ राजू पुत्र किशनपाल बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेरठ की ओर आ रहा था। उसके पीछे उसका साथी भी बैठा था। बपारसी पुल पर लखनऊ डिपो की रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक अमरीश नेहरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी संजय पुत्र भोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कर्रवाई कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उधर दूसरी तरफ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर भी सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिसमें दिल्ली के सीलमपुर निवासी सलीम पुत्र इमामुद्दीन बुधवार को कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस दौरान वे कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कपसाड़ गांव के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति पर आ रही एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में सलीम, इमरान पुत्र जावेद, आमिर पुत्र आरिफ व दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के कारण मार्ग पर कई घंटे जाम की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
मुख्य बातें
लखनऊ डिपो की रोडवेज बस ने बपारसी पुल पर बुलेट मोटर साइकिल को मारी टक्कर
गंगनहर कांवड़ मार्ग पर कारों की भिड़ंत, घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें