जानीखुर्द। ग्राम बसा टीकरी निवासी शहीद अजय के परिजनों ने बुधवार को भारतीय एयर फोर्स के एक पायलट के पाकिस्तान की हिरासत में होने की जानकारी पर चिंता जर्ताई। परिवार ने सरकार से मांग की कि पायलट को सही सलामत छुड़ाने के प्रयास करें।
बसा टीकरी में शहीद अजय कुमार के परिवार को दोपहर बाद भारतीय वायुसेना के एक पायलट के पाकिस्तान सेना की हिरासत में होने की जानकारी मिली। इस बाबत शहीद के पिता वीरपाल कहा कि जेनेवा युद्ध बंदी एक्ट के तहत पाकिस्तान को पायलट को रिहा करना होगा। सरकार पायलट को वापस अपने देश लाने के लिए कार्रवाई शुरू करे। वहीं, शहीद की मां कमलेश ने कहा कि पायलट के पाकिस्तान के कब्जे में होना चिंताजनक है। भगवान से प्रार्थना है कि वह सकुशल अपने परिवार में लौट आये। वहीं, शहीद की पत्नी प्रियंका पायलट के पाकिस्तानी सेना के कब्जे में होने की जानकारी पर दुखी है। उनका कहना है कि पायलट के परिजनों के प्रति उनकी सहानुभूति है।