फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा में किसान सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मेलन में बोले, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित बैंक्वेट हाल में बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां किसान की कोई मदद नहीं करेंगी, जब तक देश का किसान एकजुट होकर आंदोलन नहीं करेगा। बिना कृषि नीति के इस देश के किसानों के भाग्य का फैसला नहीं हो सकता है। हमारी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी से है जिसने किसानों को दोगुनी आमदनी का सपना दिखाकर छलने का काम किया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि पहले 50 किलो यूरिया खाद 300 रुपये में मिलती थी, अब बोरी का वजन घटाकर 45 किलो कर दिया गया है। खेती में प्रयोग होने वाली वाली खाद, कीटनाशक की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कर्जा शर्तों पर माफी कर किसानों के साथ धोखा किया। किसान के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। शुगर मिलों को बिना मांगे कर्ज दे दिया। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख अमरपाल सिंह ने की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, जगदीश त्यागी, कैप्टन सुभाष, मास्टर नरेशपाल सिंह, चौधरी उययवीर सिंह, अशोक खेप्पड, जयबीर अहलावत, लोकेश सिरोही, कुवर देवेंद्र गुर्जर, सरदार हरमेंद्र सिंह, चेयमरमैन विनोद चाहल, प्रमोद तंवर, जयसिंह, धर्मेंद्र प्रधान, संजय डायरेक्टर, टिड्डा सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह व हरदयाल आदि रहे। आयोजक उदयवीर सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन


भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया
बहसूमा। थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी संतराम पुत्र हरीशचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पैतृक गांव रामराज है। कुछ समय पूर्व वह मेरठ जाकर रहने लगा। जहां पर उसके हिस्से का 250 वर्ग गज का प्लाट है। आरोप है कि उसके दो सगे भाई न तो उसके प्लाट को खरीदते हैं और न ही बेचने देते हैं। यदि कोई ग्राहक आता है तो उसे भगा देते हैं। गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें