फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के धरने में वार्ता करने पहुंचे डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना मूल्य भुगतान देरी पर ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर दसवें दिन शुक्रवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। बैठक में शामिल होने आए जिला गन्ना अधिकारी ने धरने पर बैठे किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन

बताते चलें कि किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में किसान गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर ब्याज दिए जाने की मांग पर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को धरने का दसवां दिन था। किसानों के साथ माह के प्रथम शुक्रवार में होने वाली बैठक में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला बाद में धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। शौकीन गुर्जर ने जिला गन्ना अधिकारी से वर्तमान पेराई सत्र का जल्द से जल्द अधिक भुगतान कराने, किसानों को ब्याज दिलाने की मांग रखी। वहीं, डीसीओ आनंद शुक्ला ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही भुगतान कराया जाएगा। ब्याज की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है। अधिकारियों को किसानों की मांग से अवगत करा दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि धरने पर बैठे किसानों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें