फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्ग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष अजय गुप्त का पांचवे दिन भी सुराग नहीं-तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील मुख्यालय से पांच दिन पूर्व लापता हुए संग्रह अमीन अजय गुप्ता का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग सका। संग्रह अमीनों ने बृहस्पतिवार को भी तहसील की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उधर, भाजपा के नगराध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम अमित कमार एवं सीओ से भी मामले की जानकारी की तथा जल्द से जल्द संग्रह अमीन की सकुशल बरामदगी की मांग की। वैश्य मंच सरधना, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

मवाना निवासी 55 वर्षीय अजय गुप्ता सरधना तहसील में संग्रह अमीन के पद के साथ उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीती 31 दिसंबर को तहसील में दिनभर कामकाज किया। मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी तहसील के आसपास ही मिली। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। लापता संग्रह अमीन अजय गुप्ता को कोई पता नहीं चला। संग्रह अमीन की पत्नी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। हालांकिपुलिस ने बाद में मुकदमा अपहरण में तरमीम कर लिया। वहीं, साथी संग्रह अमीनों में रोष फैल गया। उन्होंने सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर अमीन संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश एवं जिला मंत्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं आंदोलन को प्रगति बार एसोसिएशन, युवा रालोद ने भी समर्थन दिया। वैश्य मंच सरधना के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन की बैठक लापता संग्रह अमीन की सकुशल बरामदगी को लेकर हुई। वहीं, अमीनों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया। बैठक में अंबुज प्रकाश, तेजस्वी भगवान मित्तल, ललित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, मदनलाल बंसल, विनेश गर्ग आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में भी भाजपाई धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने लापता अमीन के परिजनों से बातचीत की और अजय गुप्ता की तलाश में हरसंभव मदद पार्टी की तरफ से कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार व सीओ संतोष कुमार से भी बातचीत की और अमीन की बरामदगी की मांग की। इस मौके पर नगर महामंत्री संजीव पंवार, वीरेंद्र चौधरी, नगर मंत्री सुमित कुमार, वीरेंद्र सैनी, प्रदीप जैन, ऋषभ जैन, मंगू प्रधान, अरिहंत जैन, रूपचंद वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया। यहां पर निश्चय सोम, अंकुश शर्मा, नवनीत चौहान आदि मौजूद रहे। एसडीएम अमित कुमार एवं सीओ संतोष कुमार ने बताया कि लापता संग्रह अमीन की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सफलता मिले इसके लिए पुलिस एवं क्राइम ब्रांच जुटी है। उधर, कुछ संग्रह अमीनों ने लापता संग्रह अमीन के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए गंगनहर में तलाश कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम व सीओ ने कहा कि सलावा निवासी लापता महिला की तलाश में करीब 11 दिनों से एनडीआरएफ की टीम जुटी है। यदि कोई इस तरह का मामला होगा तो वह भी दिखवा लिया जाएगा। पूठ पूल के पास एक अज्ञात शव के मिलने की सूचना पाकर भी पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि उस शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
भाजपा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों का समर्थन
तहसील की तालाबंदी करके धरना-प्रदर्शन जारी


आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन
मवाना। कस्बा निवासी संग्रह अमीन की बरामदगी को लेकर दूसरे दिन भी मवाना तहसील में संग्रह अमन कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे। किसानों एवं आंगनबाड़ी यूनियन ने आंदोलन को समर्थन दिया। संग्रह अमीन ने बरामदगी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश मवाना शाखा के तहसील अध्यक्ष कुणाल गौतम के नेतृत्व में सरधना में संग्रह अमीन के पद पर तैनात अजय गुप्ता की बरामदगी को लेकर शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कुणाल गौतम ने कहा कि पुलिस अभी तक उन्हें सकुशल बरामद नहीं कर सकी है। धरने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष सायमा जमीर ने समर्थन दिया। इसके अतिरिक्त किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के संचालक जिले सिंह ने भी किसानों के साथ संग्रह अमीन के धरने को समर्थन दिया। धरने पर बैठे संग्रह अमीन संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक अजय गुप्ता की सकुशल बरामदगी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। यहां प्रमोद चौधरी, जितेंद्र, कृष्णपाल, इंद्रजीत, ब्रहमानंद, राकेश, राकेश, विनय, रामनिवास, सुरेंद्र, कटार सिंह, राजवीर, महा सिंह, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
पीड़ित परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात की
लापता संग्रह अमीन अजय गुप्ता के मवाना स्थित आवास पर शुक्रवार को एसपी देहात राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने अजय गुप्ता की पत्नी माया व बेटी रिया को शीघ्र सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अजय गुप्ता की तलाश में सरधना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमे लगाई गई हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें