फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदना में एसडीएम के आदेश पर भवन निर्माण कार्य को पुलिस ने रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया कुए की भूमि पर भवन निर्माण का आरोप
विज्ञापन

-चांदना में दो पक्षों में विवाद गहराया, पुलिस ने रोका निर्माण
सरधना।
चांदना गांव में पंचायती कुएं की भूमि पर दो लोगों के द्वारा भवन निर्माण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को थाने पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पांच दिसंबर को एसडीएम ने कुएं की भूमि पर निर्माण नहीं करने के लिये आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके निर्माण जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और निर्माण को रुकवा दिया। तहसील की टीम के द्वारा जांच पड़ताल होने तक भवन निर्माण नहीं करने की चेतावनी देकर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

चांदना के ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में पंचायती कुआं और उसकी जमीन है, जिस पर दो लोग अवैध भवन निर्माण कर रहे हैं। इस मामले में एसडीएम भी भवन निर्माण रोकने के लिए पुलिस को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर निर्माण जारी है। ग्रामीणों के हंगामें को देखते हुए एसएसआई मनोज कुमार ने पुलिस बल मौके पर भेजा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चिन्ह्ति करते हुए 107/116 की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। प्रदर्शन करने वालों में नितिन चांदना, ब्रिजेश कुमार, राजू, ब्रह्मपाल, कर्मसिंह, कपिल, रामबीर, कालीचरण, मुकेश, धर्मेंद्र, कालीराम, अजय कुमार, ललित सन्नी आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें