मेरठ। सिविल डिफेंस द्वारा बुधवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर पर कांवड़ सेवा कैंप लगाया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अनिल ढींगरा व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एडीएम सिटी मुकेश चंद्र ,एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल सिंह, एसीएम सदर अमिताभ यादव आदि उपस्थित रहे। चीफ वार्डन सिविल डिफेंस संदीप गोयल द्वारा सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया गया। चीफ वार्डन ने डीएम को कांवड़ यात्रा के दौरान सिविल डिफेंस द्वारा शहर में की गई सहभागिता के बारे में कराया। इस अवसर पर डिप्टी कंट्रोलर रविंद्र कुमार, एडीसी नवीन नारंग, डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक, संजीव शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विवि के कर्मचारियों ने की सेवा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। इसमें भोजन के साथ कांवड़ियों के उपचार के लिए दवाइयों की व्यवस्था भी की गई। इस मौके पर कुमारी संगीता, डॉ. अशोक पवार, बुद्ध प्रकाश, गौतम सहित कुलपति कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।