फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यसमिति की बैठक के लिए तय हुई जिम्मेदारी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 11 व 12 अगस्त को होने वाली बैठक की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस बैठक के लिए रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की। इस व्यवस्था के प्रमुख और उनके साथ टीम तैयार की गई है। सबसे बड़ी टीम भोजन व्यवस्था में लगाई गई है। इसके साथ ही आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए होटल के साथ ही सुभारती विश्वविद्यालय के हॉस्टल कक्ष रिर्जव किए गए हैं।
अश्वनी त्यागी ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक की मुख्य व्यवस्था में अशोक माेंगा, करुणेश नंदन गर्ग, शिवकुमार राणा, विवेक रस्तोगी और महेश कुमार को लगाया है। जबकि अतिथि व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सूर्य प्रकाश पाल को दी गई है। इसके अलावा सांसद विधायकों की बैठकों की भी व्यवस्था करेंगे। इस टीम में 11 सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं भोजन व्यवस्था का प्रमुख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव जैन सिक्का को बनाया गया है और उनके साथ करीब 60 लोगों की टीम लगाई गई है। इसके अलावा मीडिया प्रमुख गजेंद्र शर्मा को बनाया गया है और उनके अधीन छह लोग इस व्यवस्था को संभालेंगे। जबकि सुरक्षा प्रमुख क्षेत्रीय अध्यक्ष डीके शर्मा को बनाते हुए उनके साथ चार लोगों की टीम जोड़ी गई है। वहीं स्वच्छता व्यवस्था का प्रमुख प्रमेंद्र जांगडा को बनाया गया है और उनके साथ पांच लोग रखे गए हैं। चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी देवराज चौधरी को दी गयी है और उनके साथ छह चिकित्सकों की टीम लगाई है।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक की व्यवस्था का प्रमुख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक को बनाया है और उनके साथ 12 नेता व्यवस्था में सहयोग देंगे। महिला स्वागत प्रमुख महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. मीनाक्षी भराला को बनाते हुए उनके साथ पांच लोगों की टीम बनाई है। जबकि महिला पंजीकरण प्रमुख महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर को बनाते हुए उनके साथ 8 लोग जोड़े गए हैं।
आवास व्यवस्था का प्रमुख सतेंद्र सिसौदिया और उनके साथ दो महिलाओं सहित 11 पदाधिकारियों को लगाया गया है। ये टीम अतिथि, सहयोगी, प्रतिनिधि, कर्मचारी, मीडिया और व्यवस्थापकों के आवास की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए सुभारती परिसर में डॉ. कोटनेस हॉस्टल के वातानुकूलित 75 कमरे, हकीकत राय हॉस्टल सुभारती कर्मचारी आवास, गॉडविन होटल, सरकारी गेस्ट हाउस, दुर्गा भगवती हॉस्टल, डॉ. मदन मोहन मालवीय हॉस्टल में भी रुकने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

रंगोली बनाई जाएगी
मेरठ। कार्यसमिति की बैठक के दौरान 11 अगस्त को सुभारती परिसर में रंगोली बनाएंगी जाएंगी। इस रंगोली को बनाने के लिए महिला मोर्चा की पूरी टीम लगी है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि रंगोली की थीम स्वतंत्रता दिवस के ऊपर होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें