फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमएसएस बताएगा आपके क्लेस का स्टेटस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको नहीं काटने पड़ेंगे पीएफ ऑफिस के चक्कर
विज्ञापन


मेरठ। अब आपको अपने पेंशन या फंड संबंधी क्लेम की जानकारी के लिए बार-बार ईपीएफओ नहीं जाना पडे़गा। अब आपको घर बैठे पता चल जाएगा कि आपकी क्लेम फाइल का क्या स्टेटस है। इसके लिए विभाग की ओर से आपको एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। जल्द ही ये व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
अक्सर देखा जाता है कि प्राइवेट सेक्टर से जुडे़ कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने फंड और पेंशन के लिए परेशान रहते हैं। यदि सर्विस के बीच में ही फंड से धनराशि की जरूरत हो तो भी उन्हें परेशानी होती थी। क्लेम फाइल करने के बाद अपनी फाइल की स्थिति जानने को ये लोग आए दिन ईपीएफ ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन अब विभाग एसएमएस के माध्यम से लोगोें को घर बैठे उनके क्लेम स्टेटस की जानकारी देगा।
विज्ञापन

इसके लिए क्लेम फार्म फाइल करते वक्त ही कर्मचारी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फार्म पर अंकित करा लिया जाएगा। इसके बाद साफ्टवेयर द्वारा उस क्लेम फाइल की प्रत्येक स्टेटस की जानकारी एसएमएस के माध्यम से उसे भेजी जाएगी। इस व्यवस्था का लाभ रीजन ऑफिस से जुडे़ नौ जनपदों के करीब साढे़ चार लाख कर्मचारियों को होगा।
विज्ञापन

मेरठ ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त सूरज शर्मा ने बताया कर्मचारियों को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि वे क्लेम आवेदन को सिस्टम में फीड करते वक्त मोबाइल नंबर अवश्य डालें, ताकि उस नंबर पर क्लेम का प्रत्येक अपडेट कर्मचारी को एसएमएस के माध्यम से भेजा जा सके। वहीं कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर काउंटर बनवा दिया गया है। कर्मचारी सीधे अपने फार्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें