लोगों की पहली पसंद डोमेस्टिक टूर हैं। विदेश जाने के बजाय भारत में ही कहीं अच्छी जगह घूमा जाए। डोमेस्टिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन में राजस्थान, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के अलावा गोवा और मुंबई घूमने की विशेष मांग है। धार्मिक स्थलों के लिए भी बुकिंग हो रही है। चिकित्सक, शिक्षक, प्रवक्ताओं के अलावा उद्यमियों द्वारा टूर बुक कराए जा रहे हैं।
फाइव डेज तक के टूर की मांग
कांवड़ यात्रा की छुट्टियां शहरवासी एक सप्ताह की मानकर चलते हैं। ऐसे में घूमने के लिए पांच दिन वाले पैकेज विशेष रूप से बुक करा रहे हैं। ताकि आने के बाद एक दो दिन रेस्ट भी कर सकें। ट्रेवल कंपनियों ने भी फाइव डेज के टूर वाले विशेष पैकेज निकाले है। जिसमें कैंडल लाइट डिनर, बोन फायर, म्यूजिकल नाइट के साथ साइट सीन शामिल हैं।
इंदौर, भोपाल, बांधवग़ढ़, ग्वालियर, पचमणी, खजुराहो, मुंबई, गोवा, वैष्णो देवी, शिरडी, तिरुपति बालाजी, शनि शिंगणापुर, हिमाचल, मेघालय, केरल, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़, मथुरा, आगरा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कन्याकुमारी, अमृतसर, चंडीगढ़, हैदराबाद इस समय विशेष मांग में हैं।
फेस्टिवल नहीं बल्कि रुटीन विजिट के लिए लोग यहां घूमने जाना चाहते हैं। यहां धार्मिक भावनाओं के साथ प्रकृति के नजारे, समंदर और अच्छा बाजार भी है, जहां घूमा जा सकता है। स्थानीय भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।
कांवड़ यात्रा मेरठ के लिए बड़ा पर्व है। एक सप्ताह तक यातायात बंद रहता है। छुट्टियां होने के कारण लोग परिवार सहित घूमने जाते हैं। इस बार भी लोगों ने राजस्थान, खजुराहो, केरल, तमिलनाडु, गोवा और मुंबई के टूर बुक कराए हैं। ताकि एक सप्ताह परिवार सहित छुट्टियों का मजा ले सकें। -नितिन खन्ना, टूर एंड ट्रेवल संचालक
खास बातें:
- उद्यमियों, चिकित्सकों, शिक्षकों ने एक सप्ताह के लिए कराए टूर बुक
- कांवड़ यात्रा की छुट्टियों में परिवार संग लेंगे घूमने का आनंद
- राजस्थान, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के टूर पहली पसंद