फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2674 पात्रों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीडीओ आर्यका अखौरी ने बुधवार को विकास भवन में लोक सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के वंचित पात्र को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि इस अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विभिन्न पेंशन आदि योजनाओं पर काम किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्ड के 2068, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के 164, पेंशन योजनाओं के 442 कुल 2674 लाभार्थियों को चयनित किया गया। यह अभियान 10 जुलाई तक चलेगा। प्रथम चरण में यह 12 विकास खंडों की 60 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह चरण पूर्ण होने के बाद अगले चरणों में जनपद के अन्य ग्रामों में भी अभियान चलाकर पात्रों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें