फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप 21 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
19वीं उप्र यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप 21 जून से
मेरठ। मंगलवार को जिला बास्केटबाल एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा लालकुर्ती स्थित एक रेस्टोरेंट पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। सचिव मिर्जा शहबाज बेग ने बताया एसोसिएशन द्वारा एमपीजीएस में 21 से 26 जून तक 19वीं उप्र यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप आयोजित होगी। प्रतियोगिता में उप्र से 19 जिलों की बालक एवं बालिका वर्ग की करीब 35 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें लखनऊ, बरेली, बिजनौर, इलाहाबाद, बनारस, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, बागपत सहित अन्य जिलों की टीमें शामिल होंगी। उन्होेंनेे बताया कि सभी मैच दिन और रात में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता जिला संघ अध्यक्ष सौरभ जैन एवं उपाध्यक्ष विक्रम शास्त्री की देखरेख में होगी। इस दौरान जिला बास्केटबाल सचिव मिर्जा शहबाज बेग, जीत सिंह धामी, अदन मिर्जा, बैनेडिक्ट जॉन, यशवर्धन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
खेल महोत्सव के लिए ट्रायल आयोजित
मेरठ। गाजियाबाद स्टेडियम में 22 से 24 जून तक जिला स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित होगा। मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल हुए। जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, कुश्ती, जूडो, हैंडबाल, शूटिंग, टेबिल टेनिस, बैडमिंटन खेलों के ट्रायल्स हुए। गाजियाबाद में होने वाले खेल महोत्सव के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें