फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर की अभ्रदता पर छात्रों का हॉस्पिटल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मरीज का अधिक बिल बनाने और अभद्रता के आरोपों को लेकर मंगलवार शाम सीसीएसयू के छात्रों ने एक अस्पताल में हंगामा कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ की कोशिश की। गुस्साए छात्रों ने पुलिस से भी धक्का मुक्की कर दी। बाद में बिल कम करने और डॉक्टर के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सीसीएसयू के छात्र गजरौला निवासी अजय सागर (32) को बीमारी के चलते पांच दिन पहले अजंता कालोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम उसे डिस्चार्ज किया गया तो 66 हजार का बिल बना दिया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बिल कम करने से भी मना कर दिया। अजय के परिजनों की सूचना पर सीसीएसयू छात्रसंघ अध्यक्ष विजय राणा, सौरभ सिंह, शुभम मलिक, अंकुश तालियान आदि डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर की पत्नी ने छात्रों से अभद्रता कर दी। जिसके बाद छात्रों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पर अस्पताल संचालक और एसओ मेडिकल भी पहुंच गए। एसओ का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें