बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विश्व क्षय दिवस मनाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रोग के लक्षण और कारण के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि क्षय रोग से घृणा नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके साथ भाईचारे वाला व्यवहार करें। साथ ही ऐसे लोगों को उपचार केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर में प्राची प्रथम, शिवानी और दीपाजंली द्वितीय, छाया तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन में प्रवीन जहां प्रथम, गुंजन द्वितीय और शिवानी त्यागी तृतीय रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष पांडेय ने भी बच्चों को जानकारी दी।