फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर खोजी कुते ने खुलवा दिया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर खोजी कुत्ते ने खुलवा दिया बैग
विज्ञापन

मेरठ। रविवार सुबह 11 बजे का वक्त। सिटी रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थी। सभी बैंच फुल थीं। यात्री जमीन पर भी दरी बिछाकर बैठे थे। अचानक भारी पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। खोजी कुत्ता एक युवक के दो बैगों के पास ठहर गया तो युवक ने बैग में कपड़े बताकर पीछा छुड़ाना चाहा। हालांकि पुलिस वालों ने दोनों बैग खुलवाकर चेक किए। लेकिन उसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
रविवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। टिकट घर से शुरूआत के बाद तमाम प्लेटफार्म खंगाले गए। एक प्लेटफार्म पर खोजी कुत्ता एक युवक के पास बैंच पर रखे बैगों को सूंघकर ठहरा तो सभी की नजरें वहीं थम गईं। कुछ देर अंदेशे में गुजरे। लेकिन बैगों की चेकिंग में सब सामान्य निकला।
विज्ञापन

बीप की आवाज आई
एक महिला के बैग के पास बम निरोधक दस्ते का यंत्र बीप की आवाज देने लगा। पुलिस ने महिला का बैग खुलवाकर चेक किया लेकिन उसमें चाबी और नेल कटर आदि सामान था।
आपकी ही सुरक्षा के लिए है
चेकिंग अभियान के दौरान एक बुजुर्ग का ब्रीफकेस चेक किया तो बुजुर्ग ने मजाकिया अंदाज में कहा, साहब मेरी उम्र तो देख लो। इसी तरह कुछ महिलाओं ने भी सामान चेक कराने में थोड़ी झिझक महसूस की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा कि ये सब आपकी ही सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन

पानी की टंकी भी हुई चेक
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पर प्याऊ के आसपास भी चेकिंग की। वहां खडे़ लोगों की तलाशी ली गई। हालांकि किसी के पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
शासन ने किया है अलर्ट
बीते सप्ताह हापुड़ में संगम एक्सप्रेस में एक डिब्बे में डिवाइस मिलने से बम का शोर मच गया था। इसी वजह से पुलिस एलर्ट है। शासन स्तर से भी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है।

खास बातें:
सिटी रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ का संयुक्त चेकिंग अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें