फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हर क्षेत्र में सहयोग कर रहे होमगार्ड : सूर्य कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के हर क्षेत्र में सहयोग कर रहे होमगार्ड : सूर्य कुमार
विज्ञापन

मेरठ। कमांडेंट जनरल होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार ने कहा है कि कम संसाधन और सुविधाओं के बावजूद होमगार्ड के जवान समाज के हर क्षेत्र में सहयोग दे रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को सामाजिक सरोकार और समाज में होमगार्ड की उपयोगिता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कमांडेंट जनरल ने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों के भत्ते में 100 रुपये प्रतिदिन बढ़ोत्तरी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस विभाग के रिक्त पदों पर भी होमगार्डस को जिलाें में 2500 होमगार्ड ड्यूटी के लिए स्वीकृति शासन से मिली है। होमगार्ड की ड्यूटी में पक्षपात और वसूली की शिकायतों के लिए सख्ती की जा रही है। साफ्टवेयर सिस्टम से ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे पूर्व जवानों ने मार्च पास्ट किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मेरठ मंडल के होमगार्डस संगठन ने कमांडेंट जनरल को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वीरता और अनुशासन के लिए हुए सम्मानित
कमांडेंट जनरल ने होमगार्ड अधिकारी संजय शर्मा, महावीर प्रसाद, विकास, वसीम को वीरता और बहादुरी के लिए सम्मानित किया। अनुशासित कार्य करने के लिए इंस्पेक्टर कमलेश चौहान, पीसीपी कमलेश चौधरी, कनिष्ठ सहायक धीरेंद्र कुमार कर्दम, कंपनी कमांडर ब्रजमोहन गुप्ता, विनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सहायक कंपनी कमांडर इकबाल अहमद, सुनील कुमार, देवेंद्र कुुमार, प्लाटून कमांडर शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र कुमार, संजय बेनीवाल, होमगार्ड राजकुमार, विखलपाल ,प्रवीण कुमार, जयविंदर, रेखा यादव और रुबी भारती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



खास बातें:
जिला होमगार्ड संगठन की गोष्ठी, बेहतर काम करने वाले अफसर, होमगार्ड सम्मानित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें