फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी की मुखबिरी पर मिलेगा ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी की मुखबिरी पर मिलेगा ईनाम
विज्ञापन

- यूपीपीसीएल ने शुरू की योजना, शमन शुल्क का दस फीसदी मिलेगा ईनाम


मेरठ। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यूपीपीसीएल ने पुलिस तंत्र की तरह बिजली मुखबिर तंत्र खड़ा करने का एलान कर दिया है। बिजली चोरी की सूचना देने वाले मुखबिर को शमन शुल्क का 10 फीसदी प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि यूपीपीसीएल चेयरमैन के निर्देश पर कंपनी ने मुखबिर पारितोषिक योजना (इंफोर्मर इंसेंटिव स्कीम) लागू की है। बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के नियंत्रण वाले मोबाइल नंबर 9412749249 जारी किया गया है। चोरी से संबंधित सूचना इस नंबर पर दी जा सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस एके पांडेय ने बताया कि मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर 20 हजार रुपये तक का शमन शुल्क जमा होने पर शमन शुल्क का 10 फीसदी दिया जाना प्रस्तावित किया गया है। मुखबिर का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें