फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ रखेगी स्टेशन का चप्पे-चप्पे पर नजर
विज्ञापन

मेरठ। सिटी और कैंट स्टेशन की सुरक्षा को रेलवे द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। आरपीएफ थाने में बनने वाले सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम से आरपीएफ स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रख सकेगी। सिटी स्टेशन पर जहां कैमरे लगाए जाने का काम जोरों पर चल रहा है वहीं कैैंट स्टेशन पर भी सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन

रेलवे ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में सिटी व कैंट स्टेशन पर 15-15 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। सिटी स्टेशन पर तो कैमरे लगाए जाने का काम जोरों पर है वहीं कैंट स्टेशन पर भी जल्द ही काम शुरू होेने जा रहा है। रेलवे ने कैमरों का कंट्रोल रूम आरपीएफ की निगरानी में देने का फैसला किया है। मंगलवार को दिल्ली से पहुंची रेल टेल कंपनी की टीम ने सिटी स्टेशन पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कैमरे लगने से स्टेशन की सुरक्षा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें