फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार, अविश्वास और सपा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा का जिला सम्मेलन पांच को
विज्ञापन

मेरठ। समाजवादी पार्टी पांच सितंबर को जिला सम्मेलन आयोजित करेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि आयोजन पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे होगा। इसमें पर्यवेक्षक, सक्रिय सदस्यों सहित सभी नेतागण रहेंगे। सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को दस बजे बैठक बुलाई गई है।

आधार कार्ड की जानकारी सार्वजनिक न किए जाने के निर्देश
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लखनऊ से आदेश का हवाला देकर सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे किसी भी दशा में आधार कार्ड नंबर सार्वजनिक न करें। आधार संख्या प्रदर्शित करना दंडनीय अपराध है। इसमें तीन वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव वापस लिया
मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेह चंद के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ द्वारा पारित अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया गया है। यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ मंडल केसंयुक्त निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि वे बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज में रहे और दोनों पक्षों में सुलह कराई। गौरतलब है कि बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेह चंद के खिलाफ निंदा और अविश्वास प्रस्ताव पारित करस्थानांतरण की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें