मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायत राज विभाग द्वारा शुक्रवार को जनजागरण के लिए स्वच्छता रथ को डीएम ने रवाना किया। डीएम ने कहा कि हर घर में शौचालय का निर्माण महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा के जरूरी है।
डीएम समीर वर्मा ने बताया कि यह जनजागरण रथ मुख्यमंत्री एवं पंचायत राज मंत्री का संदेश, ट्रिंगरिंग वीडियो फिल्म शो, नुक्कड़ नाटक, क्विज आदि का प्रदर्शन ग्रामों में करेगा। इसके लिए जनपद के सभी विकास खंडों के लिए एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह रथ 18 अगस्त से 16 सितंबर तक जनपद के 60 गांवों में जाकर जन जागरूकता करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि स्वच्छता रथ के माध्यम से निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर दोपहर 2 से 5 बजे तक और शाम 6 से 9 बजे तक कार्यक्रम प्रसारित होंगे। स्वच्छता रथ में नुक्कड़ नाटक टीम, एक एंकर और एक टेक्नीशियन होगा। गांव में कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ग्राम प्रधान के सहयोग से रैली, जन जागरण एवं मनादी कर कार्यक्रम की व्यापक स्तर पर जानकारी देंगे। परियोजना निदेशक भानूप्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।