मेरठ। खेलो योजना के अंतर्गत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला स्तरीय ओपन प्राइजमनी इंटर बास्केटबाल प्रतियोगिता स्टेडियम ब्लू टीम ने आर्मी की टीम को हराकर जीत ली। यह जानकारी आरएसओ आले हैदर ने दी।
उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो मेरठ योजना के तहत 15 अगस्त से ओपन प्राइजमनी इंटर बास्केटबाल प्रतियोगिता कराई जा रही थी। बृहस्पतिवार को हुए पहले सेमीफाइनल में आर्मी टीम ने सेंट थॉमस की टीम को 73-71 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम की ब्लू टीम ने स्टाग टीम को 80-65 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शाम को हुए फाइनल में स्टेडियम ब्लू ने आर्मी टीम को 79-72 से हराकर 11 हजार रुपये का इनाम जीत लिया। उपविजेता आर्मी टीम को 5100 रुपये का इनाम मिला। अमित सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 अंक जुटाए। रजत ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में विनोद शर्मा, ओम पहल, हरेंद्र बाना आदि का सहयोग रहा।