धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
मेरठ। फूलडोल कमेटी की तरफ से जन्माष्टमी पर भगवान राधा कृष्ण जी की शोभायात्रा निकाली। यात्रा दोपहर दो बजे मंदिर महादेव सर्राफा बाजार मेेेरठ शहर से कागजी बाजार, लाला का बाजार, वैली बाजार, बाजार बजाजा, गुदड़ी बाजार, तहसील, सुभाष बाजार, बीरु कुआं, खत्रियों का चौक, बाबा खाकी, शीश महल होते हुए सर्राफा में संपन्न हो गई। यात्रा में 12 सुंदर झांकियां थीं। बैंड की धुन और भजनों पर भक्त झूमते रहे। लड्डू गोपाल का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा। सारथी के रूप में सर्वेश सर्राफ को पगड़ी पहनाई गई। मनोज कुमार सर्राफ, जयप्रकाश, रमेश चंद राठी, अशोक कुमार, ब्रजमोहन राठी, अनिल शारदा, प्रमोद, बिहारी लाल, संजीव, निखिल, अंबरीश आदि मौजूद रहे।