फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लगाई साइकिल रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने लगाई साइकिल रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आईएमए मेरठ ब्रांच के चिकित्सकों और उनके परिवार के लिए रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 70 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। 60 साल से ज्यादा उम्र वर्ग की 4.5 किलोमीटर की रेस में डॉ. मेजर गोपाल को गोल्ड मेडल मिला। उन्होंने यह रेस 12 मिनट 40 सेकेंड में पूरी की।
45-60 साल उम्र वर्ग में छह किलोमीटर की रेस में डॉ. गगनदीप सिंह ने गोल्ड जीता। 45 साल से कम उम्र वर्ग में साढ़े सात किलोमीटर रेस में डॉ. संजय तेवतिया प्रथम रहे। महिलाओं में साढ़े चार किलोमीटर की रेस में डॉ. अर्चना मित्तल प्रथम रहीं। 12 साल से ज्यादा उम्र के लड़कों की साढ़े चार किलोमीटर की रेस में सक्षम ग्रोवर और गर्ल्स में 12 साल से ज्यादा उम्र वर्ग में तीन किलोमीटर रेस में एश्वर्या प्रथम रहीं। 12 साल से कम उम्र में सिद्धार्थ प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह साइकिल रेस सुबह सात बजे डोगरा मंदिर के सामने कुलवंत सिंह स्टेडियम के बाहर हुई। इसका उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर और सचिव रेणु भगत ने किया। प्रतियोगिता क्रीड़ा सचिव डॉ. अंबेश पंवार के निर्देशन में हुई। डॉ. वीरोत्तम तोमर ने कहा कि साइकिल के प्रयोग से व्यायाम होता है और प्रदूषण से मुक्ति भी मिलती है।

खास बातें
60 साल से ज्यादा उम्र वर्ग में डॉ. मेजर गोपाल को गोल्ड
कुलवंत सिंह स्टेडियम केबाहर हुई साइकिल रेस प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें