मेरठ। ईद की नमाज के समय काली पट्टी बांधने और मोदी व योगी पर बयानबाजी करने वालों मुस्लिम सियासतदारों पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को कम से कम ईद जैसे त्योहार का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। बासित का कहना है कि ऐसे लोगों को चाहिए कि वह काली पट्टी न बांधकर अपने काले कारनामों को बंद करें। प्रदेश में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुस्लिम सियासतदार सांप्रदायिक घटनाओं को बढ़ाने में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग लगातार देश विरोधी कार्य में लगे हैं। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच होता है तो ये लोग पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करते हैं। मुसलमानों को शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। जिन घटनाओं पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वह व्यक्तियों के बीच की घटनाएं हैं। कुछ लोग अपने काले कारनामों को दबाने के लिए सरकार के खिलाफ मुसलमानों में विरोधाभास पैदा करने का काम कर रहे हैं।
- भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली बोले