फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में लगेगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा, बंदरों को पकड़ने का अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में लगेगा 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा, बंदरों को पकड़ने का अभियान चलेगा
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। जिसमें 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगवाए जाने, बंदरों को पकड़वाने तथा निर्माण कार्यों आदि के प्रस्ताव पारित हुए।
नगर पालिका के आरओ वाटर प्लांट के ऊपर सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में डा. भीमराव आंबेडकर सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरे का अनुमोदन, बेसहारा/निराश्रित व्यक्तियों के लिए नगर में अलाव की व्यवस्था व 900 नग कंबल वितरण करने की स्वीकृति, वाटर टैंकर शुल्क 450 रुपये के स्थान पर 500 रुपये करने व आरओ वाटर प्लांट से एक, दो व पांच लीटर की बोतल बनाए जाने, पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु 60 नग, 150 वाट एलईडी, हाई मास्ट लाइटों की स्वीकृति व पालिका की खाली पड़ी दुकान व अन्य फड़ आदि को नीलाम कराने व प्रीमियम का निर्धारण अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष को करने हेतु अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रचार-प्रसार हेतु स्टेनलेस स्टील से बने बोर्ड लगवाए जाने, नगर में तीन स्थानों पर यात्री शेड बनवाने व 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगवाए जाने व बोर्ड प्रत्याशा की स्वीकृति में नगर में कराए गए कार्यों का अनुमोदन व निर्माण कार्यों में हुए अतिरिक्त व्यय के भुगतान का अनुमोदन किया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्य व आम जनता द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यों की स्वीकृति व बंदरों को पकड़वाने व अन्य प्रस्ताव आदि स्वीकृत पर स्वीकृति की मुहर लगी। बैठक में पालिका अध्यक्ष मौ. अयूब, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सदस्य व पालिका के अन्य कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें