मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में से अप्रैल में पैरोल पर छोड़े गए 48 कैदियों में से 38 कैदी ही जिला जेल लौटे हैं। 10 कैदी नहीं लौटे हैं। इनकी पैरोल अवधि पूर्व में ही खत्म हो चुकी है।
मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बीडी पांडे का कहना है कि 319 बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया था। इन बंदियों के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। विचाराधीन बंदियों में उन्हें छोड़ा गया है, जिनके मामलों की केस में सजा की अवधि सात साल से कम है। जेल अधीक्षक का कहना है इनमें अधिकांश कैदी और बंदी स्थानीय हैं। जिन कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया, शासन द्वारा गठित कमेटी ने उनका आठ सप्ताह का समय और बढ़ाया था। पैरोल का समय पूरा होने के बाद इन कैदियों को वापस जिला आना होता है। 48 कैदियों में से 38 कैदी जिला जेल लौट आए हैं, जो 10 बचे हैं उनकी प्रक्रिया चल रही है। इनमें 8 मेरठ के और दो दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। 250 विचाराधीन बंदी हैं उनकी जमानत की प्रक्रिया भी चल रही है।