फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 60 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 60 नए मरीज मिले हैं। मृतक 61 वर्षीय व्यक्ति मयूर विहार फेस वन के रहने वाले थे। अब तक 387 मरीजों की मौत हो चुकी है। 85 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 17957 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन

सक्रिय केस 1603 हैं। इनमें से 523 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में एमएस हेरिटेज स्कूल पंची खरखौदा के सहायक अध्यापक और शहीद मंगल पांडे कन्या महाविद्यालय माधवपुरम के असिस्टेंट प्रोफेसर, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, कारोबारी, स्टूडेंट्स और नौकरी पेशा शामिल हैं। ये मरीज जाकिर कॉलोनी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, पल्लवपुरम, संजय नगर, प्रगति नगर और अशोक नगर के रहने वाले हैं। मरीजों की कुल संख्या 19947 हो गई है। 4330 सैंपलों की जांच हुई। दूसरी तरफ, कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहीद मंगल पांडे कन्या महाविद्यालय माधवपुरम, माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज में कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें