हाइवे पर टेंपो-टाटा ऐस गाड़ी की टक्कर में दस कांवड़िए घायल
दौराला। एनएच-58 पर सकौती फ्लाईओवर पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही पशु लदी टाटा ऐस गाड़ी ने दिल्ली के कांवड़ियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। घटना में महिला, बच्चे सहित दस शिवभक्त घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से हाइवे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभाली।
दिल्ली के सुंदर नगरी थाना नंदनगिरी निवासी सभी लोग टेंपो में सवार होकर हरिद्वार से जल लेने जा रहे थे। शिवभक्तों का टेंपो सकौती फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचा। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे पशुओं से भरे टाटा ऐस गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया और मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो के नींचे दबे शिवभक्तों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस व टोल प्लाजा के कर्मचारी पहुंच गए। सभी घायल महिला, बच्चों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच घटना से हाइवे पर लंबा जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ने काफी मुश्किल स्थिति संभाली। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दस कांवड़िए घायल हुए हैं जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
ये कांवड़िए हुए घायल-
पुलिस नके अनुसार दिल्ली के थाना सुंदर नगरी क्षेत्र के नंदन गिरी निवासी पप्पू पुत्र झाऊलाल, राजू पुत्र नाले सिंह, शेरा पुत्र वेद प्रकाश, कुनाल पुत्र राजू, पायल पुत्री राजू, मिश्रा देवी पत्नी राम नारायण, आरती पत्नी राजू, शिवा पुत्री विजय कुमार, सनी पुत्र गुरु प्रसाद एवं तुलसी आदि घायल हो गए।
मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म?- फोटो : LAWARD
मेरठ-----सकौती ओवर ब्रिज पर देर रात हुए हादसे में घायल दिल्ली का घायल शिव भक्त मोदीपुरम के अस्पताल म- फोटो : LAWARD