फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आग लगने से 10 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। डालमपुर गांव में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से छह किसानों की 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। डालमपुर गांव निवासी किसान महक सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह ने बताया कि शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने की फसल में आग लग गई। खेत के अंदर से धुआं उठते देख किसान ने आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण खेतों में पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान महकसिंह, महेंद्र, ओमवती, जितेंद्र, प्रवीण, शीशपाल आदि किसानों की 10 बीघा फसल जल गई। किसानों ने घटना की तहरीर देकर आर्थिक सहायता की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


आग लगने से खोई और गन्ने की फसल जली
सरधना। गांव कालंद में स्थित कोल्हू पर खोई के ढेर में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने से कोल्हू में पड़ी खोई व खेत में गन्ने की फसल भी जल गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया। इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है। पीड़ितों ने आग लगने की घटना को लेकर तहरीर दी है।
कालंद गांव निवासी साजिद अली का गांव के बाहरी छोर पर कोल्हू है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि रविवार की दोपहर कोल्हू के मैदान में लगे खोई के ढेर में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आग पास के खेत में खड़ी गन्ने की फसल तक पहुंच गई। इससे किसान उस्मान के खेत में खड़ी करीब छह बीघा फसल जल गई। खेत के बराबर में स्थित उस्मान के कोल्हू तक भी आग पहुंच गई और खोई के ढ़ेर को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। साजिद व उस्मान ने बताया कि आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना के संबंध में अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें