फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 लाख की रानी बनी आकर्षण का केंद्र, मालिक को ग्राहक का इंतजार

Sat, 11 Oct 2025 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंढियाई में घोड़ा-खच्चर मेले में कई राज्यों से मवेश लेकर पहुंचे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ रोड पर गांव मढियाई में लगी घोड़ा खच्चर पैठ में 11 लाख रुपये तक की नुकरा नस्ल का घोड़ी आकर्षण का केंद्र है। इस घोड़ी को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं ,हालांकि इस घोड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला है।
विज्ञापन

तीन दिनों ने मढियाई में घोड़ा और खच्चरों की पैंठ लगी है। जिसमें मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से व्यापारी घोड़े और खच्चर खरीदने व बेचने के लिए आए हैं। व्यापरियों ने यहां पर मंगलवार से डेरा डाल रखा है। पैठ में करीब डेढ़ से लेकर दो लाख रुपये तक के खच्चर भी मौजूद है। शनिवार को पैंठ में शामली निवासी घोड़ा व्यापारी अमरदीप मलिक बताया कि उनकी नुकरा नस्ल सफेद रंग की घोड़ी है। जिसका नाम रानी है। लगभग एक माह पहले इसे पंजाब के जिला संगरूर से खरीदा था। जिसकी उम्र 32 माहऔर ऊंचाई 63 इंच है।उन्होंने दावा किया कि रानी की कीमत 11 लाख रुपये है। हालांकि अभी तक रानी को मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व पंजाब के व्यापारी देख चुके है। जिन्होंने इसकी कीमत आठ से नौ लाख रुपये लगाई है लेकिन उसकी मांग अनुसार रानी घोड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला है। पैठ संचालक ने बताया कि यह पैठ रविवार तक लगेगी। उम्मीद है कि रानी को भी कोई खरीदार जरूर मिलेगा। कई अन्य बेहतर नस्ल के पशु भी यहां आए हैं। जिनकी खरीद-फरोख्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें