फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा की ‘सैल्यूट इंडिया क्रिकेट लीग’ में हुआ जिशान अहमद का चयन

विज्ञापन
जिशान अहमद, क्रिकेट ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
मऊ। जिले के उभरते हुए क्रिकेटर और वेदांत क्रिकेट क्लब के होनहार खिलाड़ी जिशान अहमद ने अपनी खेल प्रतिभा से जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

उनका चयन राजस्थान के उदयपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ‘’सैल्यूट इंडिया क्रिकेट लीग’’ के लिए किया गया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन शर्मा द्वारा आयोजित इस लीग में जिशान को देश की अन्य क्रिकेट प्रतिभाओं के साथ अपना हुनर दिखाने का एक बड़ा मंच मिला है।
विज्ञापन

22 सितंबर को अलीगढ़ में आयोजित सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के ट्रायल में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के कुल पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच क्लब के दो खिलाड़ियों अमरीश साहनी और जिशान अहमद ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर दूसरे दौर में जगह बनाई और उन्हें नोएडा बुलाया गया। नोएडा में आयोजित दूसरे चरण में भी जिशान अहमद ने अपनी धारदार गेंदबाजी और खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए फाइनल सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। वहीं अमरीश साहनी ने भी दूसरे दौर तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया पार करने के बाद अब जिशान अहमद का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव राजस्थान का उदयपुर शहर होगा। उन्हें 16 अक्तूबर को उदयपुर में जिला रिपोर्टिंग के लिए पहुंचना है, जिसके बाद वह प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिशान की इस उपलब्धि पर वेदांत क्रिकेट क्लब के मुख्य प्रशिक्षक सुंदरम् दुबे ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें