मऊ। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के मठमुहम्मदपुर स्थित अंबेडकर पार्क का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब समाज के समानता और न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होनें बैद्ध धर्म अपना कर सामाजिक जागरूकता फैलाया।
उनका नारा था शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो। उन्होंने भारत में संविधान का दीप जलाया और गरीब को उनका हक दिलाने का आजीवन प्रयास किया। इस अवसर पर प्रधान विनोद कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सपना सिंह, प्रधान लालजी राम, मठमुहम्मदपुर अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम आदि शामिल रहे।