फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवराज सिंह क्रिकेट एकेडमी अयोध्या ने मऊ को 5 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ टीम का ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित स्पोर्ट्स ग्राउंड पर शनिवार को द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला युवराज सिंह क्रिकेट एकेडमी अयोध्या और वीसीए मऊ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अयोध्या ने मऊ को 5 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में अयोध्या के कप्तान अंशुमान पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट पर 238 रन बनाए। इसमें कप्तान अंशुमान ने 72 रन, ईशान ने 28 रन और अखिल ने 33 रन बनाए।
इसके अलावा 66 रन अतिरिक्त के रूप में मिले, जिसमें 51 वाइड मऊ के गेंदबाजों ने फेंके। मऊ टीम की ओर से गेंदबाज विराट सिंह ने 2 विकेट, आर्यन प्रजापति ने 3 विकेट और आदित्य सिंह ने 1 विकेट लिया। वहीं 3 बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन

239 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 8 रन पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद आर्यन प्रजापति ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की।
फिर तीसरे विकेट के लिए आर्यन प्रजापति और अथर्व चतुर्वेदी ने 120 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। इसी बीच आर्यन प्रजापति 132 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
उनके आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई और पूरी टीम 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अयोध्या की टीम ने 5 रन से मैच जीत लिया।
अयोध्या की ओर से गेंदबाज अंशुमान पटेल ने 4 विकेट लिए। चिराज और राजवीर को 2-2 विकेट मिले, जबकि अथर्व ठाकुर ने 1 विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच अंशुमान पटेल रहे, जिन्होंने 72 रन बनाए और 4 विकेट लिए।
बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच आर्यन प्रजापति और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच अंशुमान पटेल रहे। मैच के अंपायर आदित्य चौहान और यश रघुवंशी रहे। स्कोरिंग राघवेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें