फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सराफा कारोबारी से लूटकांड में शामिल 50 हजार का इनामी शुभम सिंह लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाने की पुलिस और एसटीएफ वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज से सराफा कारोबारी के साथ लूटकांड में शामिल मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के अन्नूपार गांव निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोपागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज थी।
विज्ञापन

उसे पुलिस को सुपुर्द कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 13 जनवरी को अपने दोस्त विशाल के कहने पर शुभम सिंह ने उसके साथ मिलकर पिढ़वल मोड़ थाना घोसी में सराफा व्यवसायी को तमंचे से डरा-धमकाकर सोने व चांदी के गहने लूट लिए।
इस घटना में उसके साथ एक महिला सहित मोनू, शिवम सोनकर और अन्य लोग शामिल थे। लूट के बाद मोनू यादव ने लूटे गए सोने-चांदी के जेवर को बेचकर शुभम को पैसा दिया था।
विज्ञापन

मामले में अब तक एक महिला सहित नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के बाद से अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। एसटीएफ टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित चिड़ियाघर गेट नंबर-एक के सामने शुभम सिंह को गिरफ्तार किया।
आरोपी पर कोपागंज थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, जिसमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है। इसके अलावा, वर्ष 2022 में भी उसके खिलाफ मारपीट व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें