फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने लगाया जाम

Tue, 15 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में  11 जनवरी को मऊ जनपद के युवकों की होने वाली सेना भर्ती को रक्षा मंत्रालय द्वारा अचानक निरस्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही मंगलवार को जनपद के युवाओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


 नाराज युवकों ने बलिया लखनऊ  स्टेट हाइवे को बरलाई मोड़ पर सुबह जाम कर दिया। युवकों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि साल भर में सिर्फ एक मौका मिलता है जब जिले के बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती के लिए जोर आजमाते हैं। लेकिन  केंद्र सरकार की शह पर इसे भी छीन लिया गया ।

 इस निर्णय से युवकों में आक्रोश हो गया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए युवकों ने बरलाई मोड़ पर बांस बल्ली चौकी पटरा आदि रखकर स्टेट हाइवे जाम कर दिया। जाम लगने से कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी  कतारें लग गईं।
विज्ञापन


  युवकों का कहना था काफी  परिश्रम से इसकी तैयारी की जा रही थी और अब इसे निरस्त कर दिया गया है। क्षुब्ध युवक केंद्र सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। उनकी मांग थी कि सेना भर्ती की तिथि तत्काल निश्चित की जाए और गाजीपुर की बजाए मऊ जनपद के युवकों की भर्ती मऊ में ही कराने की व्यवस्था की जाए

 जाम की सूचना पाकर सरायलखंसी और दक्षिण टोला थानों की फोर्स के साथ एसडीएम सदर एसडीएम सिंह जाम स्थल पर पहुंचे । एसडीएम ने युवकों को समझाया ।

 युवकों ने अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।  प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर  केंद्र ने ध्यान नहीं दिया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम के समझाने बाद युवकों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें