फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक, गार्ड को गोली मारकर 30 लाख लूटे

Tue, 15 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थानाक्षेत्र के करमी समाउद्दीनपुर के निकट सोमवार दोपहर बदमाशों ने चालक एवं गार्ड को गोली मारकर एसबीआई के 30 लाख रुपये से भरा कैश बाक्स लूट लिया। घायल चालक और गार्ड को आजमगढ़ जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मौके पर डीआईजी एवं एसपी भी पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन



एसबीआई की चिरैयाकोट शाखा के कैशियर जयापुर, वाराणसी निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना शाखा पर बोलेरो से पहुंचे और कैश बाक्स में बैंक से 30 लाख रुपये लिए। इसके बाद कैशियर और मुहम्मदाबाद गोहना शाखा के गार्ड त्रिभुवन दोनों बोलेरो से चिरैयाकोट के लिए रवाना हुए।


समाउद्दीनपुर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बोलेरो को ओवरटेक किया और कुछ दूर जाकर सड़क पर खड़े होकर आती हुई बोलेरो में गोली मार दी। गोली चालक के कंधे को भेदती हुई पीछे बैठे गार्ड के कंधे को छलनी करते हुए निकल गई। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन



बदमाशों ने कैशियर को धमकाकर 30 लाख से भरा कैशबाक्स कब्जे में ले लिया और मुहम्मदाबाद गोहना की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल चालक रईस निवासी भीखमपुर, थाना चिरैयाकोट एवं गार्ड त्रिभुवन राम निवासी भड़कुड़ा, गाजीपुर को आजमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। डीआईजी रतनलाल श्रीवास्तव एवं एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय भी पहुंचे।  

इस बाबत एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय का कहना है कि लूट के पर्दाफाश और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट सहित पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। अपराधी जल्दी ही हमारी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें