फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवांडीह गांव निवासी सुमन प्रकाश (38) का शव बृहस्पतिवार शाम कमरे में पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सुमन प्रकाश मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन परेशान हो गए। देर शाम करीब 7:30 बजे खिड़की से देखने पर वह पंखे के हुक से लटके मिले।
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें